{"_id":"67c616398aefe3a7ea0a1a20","slug":"scientists-will-present-their-views-on-co2-and-environment-in-ccsu-meerut-news-c-72-1-mrt1063-129709-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू में वैज्ञानिक रखेंगे सीओटू और पर्यावरण पर अपने विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू में वैज्ञानिक रखेंगे सीओटू और पर्यावरण पर अपने विचार
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी विज्ञान विभाग में मंगलवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें शोध निदेशक प्रो. वीरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को अटल सभागार में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन फ्रॉनिटर रिसर्च इन मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी विषय पर कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कांफ्रेंस में प्रो. अजीत कौशिक (यूएसए), प्रो. योगेन्द्र कुमार मिक्ता (डेनमार्क) व प्रो. एन्टन गारडेसिक (सोलोविन्यिया) से आनलाइन माध्यम से मुख्य वक्ता के रूप में जुड़ेंगे। प्रो. राजन झा (आईआईटी भुवनेश्वर), प्रो. गगन कुमार (आईआईटी गुहाटी), प्रो. राजेन्द्र ढाका (आईआईटी दिल्ली), प्रो. सतीश कुमार दुबे आदि मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कॉन्फेंस के दौरान ऐसे पदार्थों के निर्माण और संरचना पर चर्चा होगी जो सीओटू को उपयोगी प्रोडेक्ट में बदल सके अथवा जिन पदार्थों का उपयोग करके एचटू उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है या सोलर सैल की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। कॉफ्रेंस में 12 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। क्रॉफ्रेंस का मुख्य आकर्षण एक्सपर्ट द्वारा पैनल डिस्कसन होगा जिसमें सभी प्रतिभागी एवम मुख्य वक्ता कई विषय पर गंभीर चर्चा करेंगे।
प्रो.अनुज कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। क्रॉफेंस का अन्तिम तकनीकी सत्र पोस्टर प्रस्तुति होगा जिसमें प्रतिभागी क्रोंफ्रेस की थीम पर आधारित विषयों पर प्रस्तुति करेंगें। कॉफ्रेस में लगभग 200 प्रतिभागी देश के विभिन्न जानेमाने शिक्षण संस्थानों से भाग लेगें।