फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scientists should focus on developing new advanced species

उन्नतशील नई प्रजातियों को विकसित करने पर ध्यान दें वैज्ञानिक

Tue, 05 Aug 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Scientists should focus on developing new advanced species
मोदीपुरम- कृ​षि विवि में चल रही परियोजनाओं की जानकारी लेते अ​धिकारी।
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर रिसर्च काउंसिल के डायरेक्टर जनरल डॉ. संजय सिंह ने विश्वविद्यालय में चल रही 59 परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

डॉ. संजय सिंह ने कहा कि आज इस बात की आवश्यकता है कि हम नई एजुकेशन पॉलिसी का एडिक्शन करें और कृषि की नई तकनीक को किसानों तक पहुंचाएं, जिससे इन तकनीकों के माध्यम से किसानों के खेतों में नई फसल पैदा हो सके, साथ ही उनकी आय में बढ़ोतरी हो। कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए परियोजनाएं तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने वैज्ञानिकों से आह्वान करते हुए कहा कि उन्नतशील नई प्रजातियां को विकसित करने पर ध्यान दें। डॉ संजय सिंह ने अधिक से अधिक शोध पत्र प्रकाशित करने और पेटेंट करने के लिए वैज्ञानिकों को आगे आने की बात कही। उप महानिदेशक डॉ. राज ऋषि गौर ने कहा कि विज्ञान को बायोटेक्नोलॉजी की नई तकनीक को ध्यान में रखते हुए परियोजनाएं बनानी चाहिए, जिससे उनका सीधा लाभ जल्द किसानों तक पहुंच सके। उप महानिदेशक डॉ. परविंदर सिंह ने वैज्ञानिकों से रूबरू होते हुए कहा कि शोध कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी ने विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का संक्षिप्त विवरण व प्रो. डीवी सिंह ने विश्वविद्यालय में हो रहे शैक्षणिक कार्यों, निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने प्रसार कार्यों का विवरण दिया। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के परियोजना अन्वेषक विभागाध्यक्ष व शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed