फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scientists gave information to farmers about protection from pests and diseases in sugarcane crop

वैज्ञानिकों ने किसानों को दी गन्ना फसल में कीट और रोगों से बचाव की जानकारी

Thu, 04 Sep 2025 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Scientists gave information to farmers about protection from pests and diseases in sugarcane crop
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी व कृ​षि वैज्ञानिकों ने खेतों पर गन्ने की फसल में बीमारियों के प्रति
रोहटा। बजाज चीनी मिल किनौनी के किसानों के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना फसल में लगने वाले कीटों और रोगों की पहचान व बचाव के उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से गन्ना शोध केंद्र, मुजफ्फरनगर की एक टीम ने क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ गन्ना वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अजय कुमार, गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह, आदेश तोमर, मनीष दहिया, विनय कुमार की टीम ने जोहड़ी, रांछड़, जिवाना गुलियान, उखलीना, आलमगीरपुर, कल्याणपुर, अट्टा, चिंदौड़ी, भदौड़ा, थिरोट आदि गांवों के गन्ना खेतों का दौरा किया। वैज्ञानिकों ने खेतों में गन्ना फसल की जांच की और इस वर्ष फसल की अच्छी बढ़वार पाई। हालांकि, अधिक वर्षा के कारण पौधा गन्ना को फुटाव का समय व पर्याप्त तापमान नहीं मिल पाया। इससे कुछ प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

गन्ना फसल में मिली बग, चोटी बेधक, पोक्का बोइंग एवं सफेद मक्खी जैसे कीटों का प्रभाव कम पाया गया। रांछड़ के दो खेतों और उखलीना के एक खेत में लाल सड़न रोग से ग्रस्त कुछ मेढ़े देखे गए। वैज्ञानिकों ने वहां ट्राईकोडर्मा व ब्लीचिंग पाउडर के प्रयोग की सलाह दी। किसानों को उनकी फसल संबंधी समस्याओं का समाधान दिया और भविष्य के लिए गन्ने की नई बीज प्रजातियों के चयन संबंधी सुझाव भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed