फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scientist of pharmaceutical company died in road accident

Meerut News: सड़क हादसे में दवा कंपनी के वैज्ञानिक की मौत

Thu, 03 Aug 2023 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 03 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Scientist of pharmaceutical company died in road accident
खरखौदा। मेरठ हापुड़ मार्ग पर गांव फफूंडा में तेज गति से आ रही मर्सिडीज कार ने सामने जा रहे स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसे में दवा कंपनी में वैज्ञानिक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बुलंदशहर के कस्बा व थाना शिकारपुर निवासी संदीप चौधरी (38) पुत्र दीवान चंद रुड़की में किसी दवा कंपनी में वैज्ञानिक था। संदीप चौधरी के पिता दीवान सिंह भी शिकारपुर में ही एक क्लीनिक चलाते हैं। संदीप बुधवार सुबह स्कूटी से पिता के क्लीनिक के लिए दवा लेने आया था। जैसे ही उसकी स्कूटी हापुड़ मेरठ रोड स्थित फफूंडा गांव में पहुंची तो पीछे से आ रही एक मर्सिडीज कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। उधर कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक की जेब में मिले कागजात व मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। शाम तक परिजन थाने पहुंचे तथा कार चालक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की जेब में मिले 60 हजार की नगदी व मोबाइल
हादसा घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुआ। हादसे के तुरंत बाद ही वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर मृतक की जेब से नकली नगदी को भीड़ ने इकट्ठा कर लिया। ग्रामीणों ने 60 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का इकलौता बेटा था संदीप चौधरी
पुलिस ने परिजनों को फोन पर संदीप की मौत की सूचना नहीं दी थी। सूचना पर पिता दीवान चंद थाने पहुंचे और स्कूटी की हालत देखी तो पुलिस से घटना की जानकारी ली। दीवान चंद ने बताया कि संदीप चौधरी उनका इकलौता पुत्र था। संदीप के एक पुत्र व एक पुत्री है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई। वृद्ध पिता बार-बार बेहोश हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed