फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   scientiest gave information about poli house in agricalture fare

कृषि मेले में वैज्ञानिकों ने पोली हाउस के बारे में बताया

Wed, 12 Feb 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
scientiest gave information about poli house in agricalture fare
किसान गोष्ठी में उपस्थित मंचासीन वैज्ञानिक। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से मंगलवार को कस्बे में स्थित स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मेला लगाया गया। जिसमें किसानों को जैविक खेती, आम की खेती, बागवानी, मचान विधि और पोली हाउस के बारे में जानकारी दीं गईं।
विज्ञापन

मेले में सहायक विकास कृषि अधिकारी अजीत सिंह ने किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दीं। विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विभाग नरेंद्र सिरोही ने किसानों को जैविक खेती के बारे में बताया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नवीन चंद्र ने सरसों, गेहूं गणना में लगने वाली प्रमुख कीट और बीमारियों की रोकथाम के बारे में किसानों को बताया। बागवानी के संबंध में बताया कि इस समय आम पर बोर आ रहा है जिसे बीमारी से बचाना अहम है। वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र पाल ने किसानों को मचान विधि और पॉली हाउस में बेमौसम सब्जियां उगाने की तकनीकों के बारे में बताया। स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ ओमवीर सिंह ने बताया कि विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं जिसके माध्यम से किसानों को उन्नत खेती एवं योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। किसानों से सरकार द्वारा चलाई जा रही पशुपालन, बागवानी, मत्स्य आदि योजनाओं के लाभ लेने की बात कही गई। फसल सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताया गया। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. राकेश तिवारी, शिवकुमार, आशीष त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed