फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schools will be closed for 6 July of class one to 12th on the order of DM after scorching heat

भीषण गर्मी का कहर: डीएम के निर्देश पर छह जुलाई तक बंद रहेंगे कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल

Wed, 03 Jul 2019 12:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Schools will be closed for 6 July of class one to 12th on the order of DM after scorching heat
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में छह जुलाई तक शैक्षिक कार्य बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में महीने भर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मानसून के लेट होने की वजह से गर्मी भीषण रूप अख्तियार कर चुकी है। पड़ोसी जनपदों में एक दिन पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


इसके बाद से सहारनपुर में भी अवकाश की मांग उठ रही थी। कुछ शिक्षक सरकारी विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग कर रहे थे। अंतत: गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह ने कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में छह जुलाई तक अवकाश घोषित किया है। साथ ही शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालयों में उपस्थित रहकर बालिका सुरक्षा, पौधारोपण, संचारी रोग एवं विद्यालय संबंधी अन्य कार्य संपादित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed