फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   schoolgirl with gang rape try, entered in house

मनचलों ने घर में घुसकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 03 Jan 2018 07:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 03 Jan 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
schoolgirl with gang rape try, entered in house
छात्रा से गैंगरेप की कोशिश

यूपी के बागपत जिले में बीए की छात्रा का दो मनचलों ने कॉलेज जाना मुश्किल कर दिया है। उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ करते हैं। आरोपियों ने बुधवार को घर में घुसकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह उसकी इज्जत बची। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की।

विज्ञापन


पढ़ें : मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह एक कॉलेज में पढ़ती है। पड़ोस के दो युवक उस पर बुरी नजर रखते हैं। उसके साथ कॉलेज जाते समय छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते हैं। उसका कॉलेज जाना मुश्किल हो रहा है। वह बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर पर अकेली थी और कार्य कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुसे। आरोपियों ने उसका मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसने शोर मचा दिया। मौके पर पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उनको देखकर आरोपी धमकी देकर चले गए। आरोपी दोबारा भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इससे वह भयभीत है। बालैनी थाना प्रभारी गश्त पर होने के कारण उनसे शिकायत नहीं कर पाई है। उसने अपने माता-पिता के साथ मिलकर एसपी से अपनी सुरक्षा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी जय प्रकाश ने बालैनी थाना इंचार्ज को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed