School Time Change: घने कोहरे और ठंड का असर, मेरठ में स्कूलों का अब ये रहेगा समय
बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए मेरठ में नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। आदेश अग्रिम निर्देश तक लागू रहेगा। पढ़ें अब क्या रहेगा स्कूलों का समय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
नर्सरी से 12वीं तक बदली गई टाइमिंग
जिले के बेसिक शिक्षा परिषद, मदरसा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी। यह आदेश अग्रिम निर्देश तक प्रभावी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: खरखौदा में पुलिस पर कार चढ़ाने का आरोप, दरोगा घायल; थाने में घुसकर सिपाही से मारपीट
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद निर्णय
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में आगामी दिनों में ठंड और घने कोहरे के बने रहने की चेतावनी के बाद यह निर्णय लिया गया। सुबह के समय कम तापमान और कम दृश्यता बच्चों के लिए जोखिम भरी स्थिति बना रही थी।
परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा असर
हालांकि, बोर्ड परीक्षाएं और अन्य परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित होंगी। केवल नियमित कक्षाओं की टाइमिंग में ही बदलाव किया गया है।
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उल्लंघन पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।