फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   school principal murdered after kidnapping in Saharanpur

यूपी: फिरौती नहीं देने पर बदमाशों ने की प्रिंसिपल की हत्या, कल हुआ था अपहरण

Fri, 03 Aug 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 03 Aug 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
school principal murdered after kidnapping in Saharanpur
घटना स्थल पर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में बड़गांव स्थित पब्लिक स्कूल के प्रबंधक का रात को घर जाते समय बदमाशों ने लिंक नहर से अपहरण कर लिया। इसके बाद फोन पर प्रबंधक के परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बाद में बदमाशों ने प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह सवा सात बजे उनका गोली लगा शव ग्राम मोरा में एक धान के खेत में पड़ा मिला। घटना से आक्रोशित लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। 

विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम बालू माजरा निवासी सुभाष (41 वर्ष) पुत्र बिरम सिंह कस्बा बड़गांव में स्थित पैरामाउंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक थे। बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे वह स्कूल से बाइक पर घर के लिए निकले थे, जब वह लिंक नहर पर पहुंचे तो गांव के मोड़ पर हथियार बंद बदमाशों ने उनका बाइक सहित अपहरण कर लिया। इसी दौरान गांव के ही राकेश से भी इन बदमाशों ने बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने अपहृत सुभाष के ही मोबाइल से उनके घर फोन किया और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। सुभाष के अपहरण और फिरौती मांगे जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


वहीं परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस भी हरकत में आई और परिजनों को साथ लेकर रात में ही घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी। रात में ही एसपी देहात विद्यासागर मिश्र भी पुलिस तथा एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश शुरू करा दी, लेकिन सारी रात बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस को बदमाशों की लोकेशन शामली के उमरपुर गांव के जंगल में मिलती रही। पुलिस ने वहां भी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस बीच कुछ लोगों को सुभाष की एक चप्पल कीचड़ में धंसी हुई मिल गई, जबकि नहर से उनकी बाइक भी बरामद कर ली गई। सुबह होने पर लिंक नहर के पास लोगों को खून के धब्बे नजर आए। लोग खून की बूंदों के सहारे गाम मौरा की सीमा में पहुंच गए, तो वहां मौरा निवासी धर्मपाल के धान के खेत में सुभाष का गोली लगा शव मिल गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सुभाष के दाहिनी ओर सीने में गोली मारी गई थी। पुलिस एवं लोगों ने आसपास के खेतों में छानबीन की तो वहां से एक मोबाइल, पेंसिल एवं एटीएम कार्ड पड़ा मिला। हत्या की जानकारी होते ही एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ देवबंद सिद्धार्थ घटनास्थल पहुंचे। लोग शव को खेत से उठाकर पैरामाउंट स्कूल लेकर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने की मांग करने लगे। मौके पर डीएम को न बुलाए जाने पर गुस्साए लोगों ने शव को कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर रखकर जाम लगा दिया तथा पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय बड़गांव पहुंचे और उन्होंने लोगों को 24 घंटे में घटना का खुलासा कराए जाने तथा अधिक से अधिक मुआवजा दिलाए जाने के लिए शासन को संस्तुति किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए। मृतक सुभाष के भाई सुरेंद्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। 

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जिससे बदमाशों के शीघ्र पकड़े जाने की उम्मीद है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed