फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scam of Rs 300 crore in GST three arrested including mastermind

जीएसटी में 300 करोड़ का घोटाला, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 23 Oct 2018 09:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 23 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Scam of Rs 300 crore in GST three arrested including mastermind
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी (गुड्स एवं सर्विस टैक्स) चोरी के मामले में डीजीजीआई (डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ  जीएसटी इंटेलिजेंस) को बड़ी कामयाबी मिली है। गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली की फर्मों के साथ मिलकर करीब 297 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी खरीद-बिक्री बिल तैयार करने और फर्जी तरीके से 50 करोड़ रुपए रिफंड हासिल करने के मामले में दिल्ली के चंद्र विहार से एक सीए, एक टैक्स अधिवक्ता और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


मेरठ स्थित डीजीजीआई कार्यालय की टीमों ने सोमवार को तीनों शहरों में छापे मारे। कुछ स्थानीय व्यापारियों की निशानदेही पर घोटाले के मास्टरमाइंड पकड़ में आए। तीनों को मेरठ की स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

@ANINewsUP

Meerut: 3 persons arrested over allegation of fake GST invoices worth Rs. 60 crore on transactions of over Rs. 300 crore. Police says, “Gang was helping companies to avail fraudulent input tax credit. Raid was conducted on Oct 3, evidences collected."

विज्ञापन
विज्ञापन

- 23 Oct 2018


डीजीजीआई को सूचना मिली थी कि व्यापक पैमाने पर फर्जी टैक्स इनवायस तैयार कर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम किया जा रहा है। इस काम में कई फर्जी फर्म शामिल हैं, जो जीएसटी के तहत पंजीकृत हैं लेकिन वास्तविकता में कहीं पर उनका दफ्तर संचालित नहीं है। बिना लेनदेने के इन कंपनियों के नामों पर व्यापार दिखाकर टैक्स इनवायस तैयार किया जाता है।

बताया गया था कि तीनों शहरों के बीच एक गिरोह काम कर रहा है, जो ट्रेड फर्मों को सालाना टर्नओवर बढ़ाने के लिए फर्जी बिलिंग करता है। इसके बाद कंपनियां टर्नओवर दिखाकर आईटीसी क्लेम कर रही थीं। जांच में तीन लोगों के नाम सामने आए। एडिशनल डायरेक्टर जनरल मनीष गोयल ने डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल की अगुवाई में टीमें गठित कीं, जिन्होंने सोमवार को छापेमारी शुरू की।

सूत्रों ने बताया है कि गाजियाबाद व नोएडा से उठाए गए व्यापारियों ने दिल्ली से फर्जी बिल बनकर आने की बात स्वीकार की। इनकी निशानदेही पर दिल्ली के चंद्र विहार पटपड़गज से टैक्स अधिवक्ता राहुल जैन पुत्र आरके जैन निवासी आईपी एक्सटेंशन दिल्ली,  सीए (चार्टेड एकाउंटेंट) मधुसूदन पांडे पुत्र बीबी पांडे निवासी पटपड़गंज नई दिल्ली और कार्यालय में कार्य करने वाले अखिलेश शर्मा पुत्र हरीओम शर्मा निवासी चंद्र विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

मौके से भारी मात्रा में कागजात मिले, जिनमें 30 से अधिक फार्मों की बैंक व टैक्स स्टेटमेंट, फर्जी इनवायस, कई फर्मों के रबर स्टांप, फर्जी वर्कऑर्डर शामिल हैं। अभी तक मिले रिकार्ड में करीब 297 करोड़ की फर्जी इनवायस का पता चला है, जिसमें 50 करोड़ से अधिक की धनराशि का रिफंड क्लेम लिया जा चुका है। नियम के तहत पांच करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी में गिरफ्तारी का प्रावधान है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed