{"_id":"58091ac24f1c1b716b7056f9","slug":"sbi-ne-block-kiye-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने डेढ़ हजार एटीएम ब्लॉक किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई ने डेढ़ हजार एटीएम ब्लॉक किए
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 21 Oct 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने क्लोन एटीएम कार्ड की आशंका के चलते डेढ़ हजार उपभोक्ताओं के एटीएम ब्लॉक कर दिए हैं। इनमें मेरठ के 900 और बागपत के 600 अकाउंट शामिल हैं।
एसबीआई के रीजनल कोऑर्डिनेटर रविकांत ने बताया कि बैंक को आईटी एक्सपर्ट के जरिये जानकारी मिली थी कि कुछ ग्राहकों की डेबिट कार्ड संबंधी सूचनाएं लीक हुई हैं। उनके क्लोन एटीएम कार्ड तैयार कर अकाउंट से पैसा निकाला जा सकता है। कुछ स्थानों से शिकायतें भी आई थीं। ग्राहकों के खातों की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए ही देश भर में लगभग छह लाख एटीएम ब्लॉक किए गए हैं। मेरठ रीजन के 1500 एटीएम ब्लॉक किए हैं। बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे की एसबीआई ब्रांच के ही 100 एटीएम कार्ड शामिल हैं। बैंक ने संबंधित शाखाओं को इंटरनल साइट से ग्राहकों का ब्योरा भेजकर इन्हें नए पिन जारी करने के निर्देश दिए हैं।
नए पिन की प्रक्रिया
बैंक में प्रार्थना पत्र के साथ अपनी पास बुक, ओरिजन आईडी प्रूफ आदि प्रमाण पत्र लेकर जाएं। इनकी फोटो प्रति भी करा लें। इसके बाद बैंक नया पिन नंबर जारी कर देगा। इन ग्राहकों को नया एटीएम कार्ड नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
शॉपिंग से खाली करते हैं बैंक बैलेंस
बैंक के कर्मचारी बनकर उपभोक्ता से आरोपी बात करते हैं। उलझाकर किसी तरह एटीएम का पिन या आगे पीछे के दो नंबर पूछ लेते हैं। वह क्लोन कार्ड के जरिये उनके डेबिट कार्ड से शॉपिंग कर बैंक बैलेंस खाली कर देते हैं।