{"_id":"5d7f29bb8ebc3e93bb4c5c7d","slug":"sbi-field-officer-suicide-by-shooting-himself-dead-body-found-in-bathrom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: एसबीआई के फील्ड ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: एसबीआई के फील्ड ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव
Mon, 16 Sep 2019 12:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में सोमवार सुबह एसबीआई के फील्ड ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराए के मकान में रह रहे एसबीआई के फील्ड ऑफिसर चैतन्य भारद्वाज ने बाथरूम में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह एसबीआई साहनपुर शाखा में तैनात थे। घटना की जानकारी लगने पर मकानमालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि फील्ड ऑफिसर चैतन्य गोरखपुर से करीब दो माह पहले नजीबाबाद आए थे। पुलिस के मुताबिक परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन