{"_id":"6a19f8f977e7d1c4650d85dc","slug":"save-lives-by-eliminating-potholes-and-black-spots-on-roads-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1203279-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़कों पर गड्ढे और ब्लैक स्पॉट खत्म कर बचाएं लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़कों पर गड्ढे और ब्लैक स्पॉट खत्म कर बचाएं लोगों की जान
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। जिलाधिकारी ने कहा सड़कों पर गड्ढे और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को खत्म कर लोगों की जान बचाएं। उन्होंने लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। लोक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण और नगर निगम सहित कई विभागों के अधिकारी इसमें शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर बने गड्ढों को दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया। उन्होंने तत्काल गड्ढा मरम्मत अभियान चलाने के निर्देश दिए। बारिश के मौसम से पहले सभी प्रमुख मार्गों को दुरुस्त करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने शहर के व्यस्त चौराहों पर चौराहा सुधार और संकेत पट्ट लगाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव और जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।