फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh's friend will testify today

Meerut News: आज होगी सौरभ के दोस्त की गवाही

Tue, 07 Apr 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Saurabh's friend will testify today
मेरठ। बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सौरभ के दोस्त हरिनगर निवासी संजीव पाल की गवाही होगी। इस मामले में अब तक 20 गवाहों के बयान दर्ज हाे चुके हैं। संजीव पाल के बयान दर्ज होने के बाद इस केस में गवाही पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि वारदात के बाद दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल के होटलों में रुके थे। वह अपने साथ सौरभ का मोबाइल भी ले गए थे। संजीव पाल ने किसी काम से सौरभ के मोबाइल पर कॉल की थी। मुस्कान ने फोन रिसीव करने के बाद सौरभ के किसी काम में व्यस्त होने का हवाला दिया थ।
विज्ञापन

संजीव ने फिर से कॉल की तो मुस्कान ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह बार-बार कॉल कर डिस्टर्ब न करे। इसके बाद मुस्कान ने फोन काट दिया था। जिन होटलों में आरोपी मुस्कान और साहिल रुके थे। उनके होटल मैनेजरों के भी बयान दर्ज हो चुके हैं। तीनों होटलों के सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में जमा किए गए थे। इन फुटेजों की फोरेंसिक जांच की जा चुकी है। साक्ष्य अधिनियम की धारा-65 बी के अंतर्गत तीनों होटलों के मैनेजरों ने कोर्ट में प्रमाण-पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed