{"_id":"67dc42f10c43d4cc090ff86d","slug":"saurabh-murder-was-sahil-becoming-a-tantrik-aghori-grandmother-revealed-many-secrets-2025-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उठे सवाल?: क्या तांत्रिक-अघोरी बन रहा था साहिल, नानी ने खोले कई राज, इन पांच तस्वीरों में छिपे रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठे सवाल?: क्या तांत्रिक-अघोरी बन रहा था साहिल, नानी ने खोले कई राज, इन पांच तस्वीरों में छिपे रहस्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:59 PM IST
सार
साहिल के कमरे से अजीब तरह की पेंटिंग्स, नशे का सामान और तंत्र-मंत्र से जुड़ी वस्तुएं बरामद हुई हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह काले जादू, तंत्र मंत्र व अंधविश्वास में यकीन रखता है।
विज्ञापन
1 of 9
साहिल के कमरे में मिली पेंटिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ में साैरभ हत्याकांड के आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं बेटे की याद में साैरभ के माता पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिर्पोट में ये भी खुलासा हुआ कि साहिल और मुस्कान ने साैरभ को बहुत ही बेरहमी से मारा था। वहीं पुलिस ने साहिल के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो कई बड़े खुलासे हुए।
उसके कमरे में कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। आखिर साहिल के दिमाग में क्या चल रहा था? क्या वह काला जादू या अंधविश्वास में उलझा था? क्या उसने तंत्र-मंत्र के लिए साैरभ का मुस्कान के हाथों कत्ल कराया है। इन सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी हैं।
2 of 9
साहिल के कमरे में बनी पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी साहिल महादेव का बड़ा भक्त है, उसके कमरे में बनी महाकाल की विशाल पेंटिंग इसकी गवाही दे रही हैं। लेकिन जो अन्य पांच पेंटिंग्स मिली हैं वे अलग अलग विषयों और उसके अंधविश्वासी होने या काला जादू की ओर इशारा कर रही हैं।
3 of 9
कमरे में मिली पेंटिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
साहिल के कमरे में कुल 10 पेंटिंग्स दीवारों पर बनी थीं। इनमें से पांच पेंटिंग्स ऐसी हैं जो कई सवाल खड़े करती हैं। एक पेंटिंग में पिशाच यानी डिमाॅन की आकृति बनी है। इसमें तंत्र विद्या से जुड़ा एक यंत्र भी बनाया गया है। इस पेंटिंग को लाल व काले रंग से बनाया गया है। इस तरह की तस्वीरें अक्सर हाॅरर फिल्मों में नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
साहिल के कमरे में मिली तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी पेंटिंग में एक महिला की आकृति को बैठे हुए दर्शाया गया है तो तीसरी पेंटिंग में एलियन के सिर की आकृति बनाई गई है। काले डाॅट और दो हाथ बनाए गए हैं। इसके भीतर लिखा है 'यू केन नाॅट ट्रिप विद अस'। आखिर इस पेंटिंग से साहिल क्या दर्शाना चाहता था। वह किसे ध्यान में रखकर इन तस्वीरों को बनाता था। इन सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है।
विज्ञापन
5 of 9
साहिल के कमरे में मिली तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
चाैथी पेंटिंग में चांद से लटके हुए एक बच्चे की आकृति बनी है, इसे भी काले रंग से बनाया गया है। ज्यादातर पेंटिंग्स में काले, नीले और लाल बाॅलपेन का प्रयोग किया गया है। यही नहीं दो पेंटिंग बाहर से लाकर लगाई गई है, जिसमें परी लोक जैसे दृश्य नजर आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।