फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh Murder Case: Verdict Expected Today, Muskan and Sahil Likely to Appear via Video Conference

नीला ड्रम केस: 125 तारीखें, 22 गवाहों के बयान और बहस पूरी, आज फैसले की घड़ी, खाैफनाक थी वारदात

Wed, 30 Sep 2026 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Sep 2026 10:39 AM IST
सार

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आज जिला न्यायालय फैसला सुना सकता है। मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होने की संभावना है। सौरभ के परिजन कोर्ट पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Saurabh Murder Case: Verdict Expected Today, Muskan and Sahil Likely to Appear via Video Conference
साैरभ हत्याकांड मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आज यानी 30 सितंबर को जिला न्यायालय फैसला सुना सकता है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने मामले में निर्णय के लिए यह तारीख निर्धारित की है। सुरक्षा कारणों से आरोपी मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराए जाने की संभावना है। वहीं कोर्ट परिसर में मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं मृतक सौरभ के परिजन भी कोर्ट पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन



 
आज सुनाया जा सकता है फैसला
सौरभ हत्याकांड में 22 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस भी पूरी हो चुकी है। जिला न्यायालय ने मामले में निर्णय के लिए 30 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। डीजीसी कृष्ण कुमार चौबे के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन जिला जज ने प्रतिदिन सुनवाई के आदेश दिए थे। केस में करीब 125 तारीखें लगीं।
विज्ञापन


साैरभ के परिजनों ने की फांसी की मांग
अमर उजाला से बातचीत में मृतक सौरभ राजपूत के बड़े भाई राहुल कहते हैं, आरोपियों को फांसी होनी चाहिए, कोई ठीक से खाना-पीना नहीं कर रहा है; सब डिप्रेशन में थे... वे तो सुनवाई के लिए भी नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक सौरभ राजपूत की मां रेनू देवी कहती हैं, 'हमें न्याय व्यवस्था और प्रशासन से बहुत उम्मीदें हैं; पूरी जनता इस मामले पर नजर रखे हुए है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद कर रही है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए... वे मौत की सजा के हकदार हैं।

Saurabh Murder Case: Verdict Expected Today, Muskan and Sahil Likely to Appear via Video Conference
ऑडियो वायरल, मुस्कान, साैरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन होगी मुस्कान और साहिल की पेशी
मुस्कान रस्तौगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को जिला कारागार से न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है। उन्हें बुधवार रात तक जिला कारागार से तलब नहीं किया गया था। ऐसे में दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराए जाने की संभावना है।

18 मार्च को दर्ज हुई थी रिपोर्ट
18 मार्च 2025 को इंद्रानगर निवासी बबलू ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके भाई सौरभ ने वर्ष 2016 में शास्त्री की कोठी के सामने रहने वाली मुस्कान रस्तौगी से प्रेम विवाह किया था। आरोप था कि वर्ष 2019 से मुस्कान के रंजन वाली गली निवासी साहिल शुक्ला से संबंध थे। बबलू के मुताबिक, सौरभ अपनी पत्नी और साहिल से जान का खतरा होने की बात कहता था।


 

Saurabh Murder Case: Verdict Expected Today, Muskan and Sahil Likely to Appear via Video Conference
साैरभ हत्याकांड, कातिल मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

पांच मार्च से लापता था सौरभ
सौरभ पांच मार्च 2025 से लापता था। वह ओमपाल के जिस मकान में किराये पर रहता था, वहां ताला लगा मिला था और मुस्कान भी वहां नहीं थी। बबलू ने मुस्कान और साहिल पर सौरभ की हत्या करने की आशंका जताते हुए उसकी तलाश की मांग की थी।

नीले ड्रम से बरामद हुए थे शव के टुकड़े
पुलिस ने 18 मार्च को मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि तीन मार्च की रात मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद दोनों पांच मार्च को शिमला-मनाली चले गए थे। 17 मार्च को मेरठ लौटने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने नीले ड्रम से सौरभ के शव के टुकड़े बरामद किए थे।

Saurabh Murder Case: Verdict Expected Today, Muskan and Sahil Likely to Appear via Video Conference
नीला ड्रम केस, सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पेशी के दौरान साहिल की हुई थी पिटाई
सौरभ की हत्या के बाद मामले को लेकर लोगों में आक्रोश था। 19 मार्च को मुस्कान और साहिल को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया था। इस दौरान आक्रोशित वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने दोनों को बमुश्किल बचाया था। इसके बाद से दोनों आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी होती रही है। हालांकि, 17 अप्रैल 2026 को दोनों को न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed