फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Postmortem case not registered even on the second day, family in pryagraj

सौरभ हत्याकांड: दूसरे दिन भी मुकदमा दर्ज न हुआ पोस्टमार्टम, प्रयागराज में बिलखते रहे परिजन

Thu, 02 Jan 2025 11:41 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 02 Jan 2025 11:41 AM IST
सार

हस्तिनापुर कस्बे में प्रयागराज निवासी  सौरभ शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी। न ही शव का पोस्टमार्टम हो सका है। वहीं सौरभ की 85 वर्षीय मां ने मेरठ आने में असमर्थता जताई है।

विज्ञापन
Saurabh murder case: Postmortem case not registered even on the second day, family in pryagraj
माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर कस्बे में सोमवार रात हुई प्रयागराज निवासी सौरव शर्मा की हत्या के दूसरे दिन भी पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया है और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। सौरभ शर्मा की 85 वर्षीय बुजुर्ग बेबस मां रामरति मेरठ आने में असमर्थता जता चुकी है।

विज्ञापन


दो अन्य बेटे कहां रह रहे हैं, इसकी जानकारी भी रामरति को नहीं है। पुलिस प्रयागराज पुलिस से संपर्क कर परिजन को बुलाने का प्रयास कर रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियाें का पता लगाने का भी दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रयागराज के पानदरीबा निवासी सौरभ शर्मा का शव मंगलवार सुबह प्रभात नगर कॉलोनी की गली में पड़ा मिला था। उसके पेट से आंत भी बाहर निकली हुई थी और निशान भी थी। इससे आशंका जताई गई थी कि चाकू से हमला कर सौरव की हत्या की गई थी। 

पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि 15-20 दिन पूर्व वह हस्तिनापुर से नोएडा चला गया था। तब उसने हस्तिनापुर शराब के ठेके से ही नोएडा में किसी ठेकेदार को फोन किया था। 

विज्ञापन

सोमवार को वह वापस हस्तिनापुर आया था। उसने ठेके पर शराब पी थी। वहां से जाने के बाद सौरभ की हत्या का दावा किया जा रहा है। सौरव शर्मा हस्तिनापुर में कहां पर रहता था। उसकी हत्या क्यों की गई और किसने की। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की दो टीमें लगातार काम कर रही है और मामले की गुत्थी को सुलझाने में लगी हैं।

प्रयागराज की पुलिस से संपर्क कर उन्हें बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के आने पर मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है। -राकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed