{"_id":"68c074c6177cee5fe10df259","slug":"saurabh-murder-case-muskaan-is-vicious-edited-the-form-itself-the-testimony-given-by-the-doctor-in-court-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौरभ हत्याकांड: शातिर है मुस्कान, पर्चा ही कर दिया एडिट, कोर्ट में डॉक्टर ने जो गवाही दी, वो कर देगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ हत्याकांड: शातिर है मुस्कान, पर्चा ही कर दिया एडिट, कोर्ट में डॉक्टर ने जो गवाही दी, वो कर देगी हैरान
Wed, 10 Sep 2025 02:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:11 AM IST
सार
Meerut News: मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। इस मामले में नीला ड्रम विक्रेता, छुरी विक्रेता, सौरभ के मां-भाई समेत कई गवाहों के बयान हो चुके हैं।
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मंगलवार को मुस्कान को दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल की कोर्ट में गवाही हुई। डॉक्टर ने मुस्कान की पहचान की और कहा कि इस महिला ने सिर में दर्द रहने की बात कहकर दवा लिखवाई थी। उसने बाद में पर्चे का मोबाइल में फोटो लेकर उसे एडिट कर नींद की दवा खुद लिखी थी। कोर्ट ने डॉक्टर की गवाही होने पर अब 16 सितंबर को दवा देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी को तलब किया है।
विज्ञापन
न्यायालय में मंगलवार को मुकदमे के ट्रायल के दौरान मुस्कान और साहिल शुक्ला की जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। अदालत ने डॉक्टर से मुस्कान की पहचान कराई। डॉ. अरविंद कुमार देशवाल ने कहा कि ये महिला उनके पास आई थी। उन्होंने उसे सिर दर्द की दवा लिखकर दी थी। उन्होंने कहा कि पर्चे में नींद की दवा एडिट कर लिखी गई है। सौरभ हत्याकांड के खुलासा के बाद उन्हें पता चला कि इस महिला का नाम मुस्कान है। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की है। डॉक्टर की गवाही पर बचाव पक्ष की वकील की जिरह हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
36 गवाहों के होने हैं बयान दर्ज
सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करने वाले आशु की गवाही हो चुकी है।

ये था मामला
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की 3 मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश कसौल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद हैं।