{"_id":"6a95aa4fac0e5024e70547db","slug":"saurabh-murder-case-meerut-news-c-72-1-smrt1017-158601-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कचहरी समाचार<bha>--<\/bha>सौरभ हत्याकांड में सुनवाई जारी, गवाही के अहम अंश अदालत के सामने रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कचहरी समाचार<bha>--</bha>सौरभ हत्याकांड में सुनवाई जारी, गवाही के अहम अंश अदालत के सामने रखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नीले ड्रम वाले चर्चित सौरभ हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में डे-टु-डे सुनवाई जारी है। सोमवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई के दौरान वादी के अधिवक्ता ने मामले में दर्ज गवाहों की गवाही के महत्वपूर्ण अंश अदालत के समक्ष विस्तार से रखे।
वादी के अधिवक्ता ने ड्रम काटने वाले अशोक, फारेंसिक इंचार्ज अंशुल कुमार तथा पंचायतनामा तैयार करने वाले पुलिसकर्मी धर्मेंद्र की गवाही के प्रमुख बिंदुओं को अदालत के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल एवं बरामद हथियारों से संबंधित साक्ष्यों में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। अदालत को बताया कि बरामद किए गए हथियारों पर मिले रक्त तथा सौरभ के प्राइवेट रूम से मिले रक्त के नमूनों की जांच में दोनों का संबंध सौरभ से होना साक्ष्य में साबित हो चुका है। उन्होंने पंचायतनामा का हवाला देते हुए कहा कि उसमें स्पष्ट रूप से दर्ज है कि मृतक के धड़ को शरीर से अलग किया गया था तथा शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान पाए गए थे। वादी पक्ष का कहना है कि इन तथ्यों और अन्य साक्ष्यों से यह स्पष्ट होता है कि सौरभ की हत्या घर के अंदर ही की गई थी।
-- -- -- -- -- -