फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Brother said- there will be a DNA test, if the child is Saurabh's then we will raise it

सौरभ हत्याकांड: भाई बोला- डीएनए टेस्ट होगा, बच्चा सौरभ का होगा तो पालेंगे

Wed, 09 Apr 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case: Brother said- there will be a DNA test, if the child is Saurabh's then we will raise it
सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद है पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के खिलाफ पुलिस इसी सप्ताह चार्जशीट दाखिल करने का दावा कर रही है। इसके लिए साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। मुस्कान गर्भवती है। सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद जेल प्रशासन को उसका डीएनए टेस्ट कराना चाहिए। यदि बच्चा सौरभ होगा तो, हम उसका लालन-पालन करेेंगे।

राहुल का कहना है कि सौरभ लंदन में रह रहा था। लंदन से लौटने के बाद सौरभ केवल छह दिन मुस्कान के साथ रहा। इसी दौरान मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी। मुस्कान लगातार साहिल के साथ भी रही है। ऐसे में डीएनए टेस्ट जरूरी है। मुस्कान की साहिल के साथ कुल्लू मनाली, कसोल और शिमला की जो तस्वीरें सामने आईं, उसमें वह नशे में दिख रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article