{"_id":"6ac7b5a8bf16a3725709526d","slug":"saurabh-murder-case-a-team-of-doctors-counseled-the-convicts-muskan-and-sahil-meerut-news-c-72-1-mct1010-160731-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ हत्याकांड: चिकित्सकों की टीम ने दोषी मुस्कान और साहिल की काउंसिलिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ हत्याकांड: चिकित्सकों की टीम ने दोषी मुस्कान और साहिल की काउंसिलिंग की
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने मुस्कान और साहिल का किया मानसिक परीक्षण
दोषी होने के बाद से कम खाना खा रहे हैं मुस्कान-साहिल, 14 अक्तूबर को होगी सजा पर सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट से दोषी करार होने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला गम में डूबे हुए हैं। इनकी मानसिक स्थिति सुधारने के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों की टीम बुलाकर चिकित्सा परीक्षण कराया। इनकी काउंसिलिंग भी कराई गई है। काउंसिलिंग होने के बाद से थोड़ा सुधार दोनों के व्यवहार में हुआ है। वहीं दूसरी ओर, रविता की भी जेल में काउंसिलिंग कराई गई है। रविता पर भी पूरी निगरानी की जा रही है।
ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में पति सौरभ की पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दोनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई थी। हत्या करने के बाद से दोनों जेल में बंद हैं। कोर्ट ने दोनों को दोषी करार भी दे दिया है। अब 14 अक्तूबर को कोर्ट सजा पर फैसला देगी।
हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान और साहिल की बेचैनी बढ़ गई है। मुस्कान बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित है और जेल प्रशासन काउंसिलिंग की तैयारी की। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोषी करार होने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला चिंतित हैं। इस चिंता और अवसाद से बाहर निकालने के लिए दोनों का मानसिक परीक्षण कराया गया है। दोनों ही दोषियों की हालत में सुधार है। काउंसिलिंग के बाद खाना खाया। अब दोनों की काउंसिलिंग समय-समय पर कराई जाएगी। 14 अक्तूबर को फैसले को लेकर दोनों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। जेल प्रशासन दोनों पर निगरानी बनाए हुए है। दोषी दिए जाने के बाद आगे कानूनी सलाह के लिए भी वरिष्ठ जेल अधीक्षक के सामने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
उधर, बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात में रविता ने पति अमित कश्यप की प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर हत्या की थी। इस मामले में रविता और अमरदीप को दोषी करार दिया गया है। अदालत सजा पर 16 अक्तूबर को सुनवाई करेंगी। जेल में इनकी भी पूरी निगरानी रखी जा रही है। इनकी भी मेडिकल के डॉक्टरों से काउंसिलिंग कराई गई है।
-- -- -- -- -