फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh, Manoj and Shahzar made a place in the league

सौरभ, मनोज व शहजार ने लीग में बनाई जगह

Fri, 17 Jan 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Saurabh, Manoj and Shahzar made a place in the league
सौरभ, मनोज व शहजार ने लीग में बनाई जगह
विज्ञापन

मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में आयोजित डॉ. बीएल अरोरा मेमोरियल यूपी स्टेट ओपन स्नूकर चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को आठ मैच खेले गए। इसमें सौरभ, मनोज सिंह व शहजाद ने मेन लीग के लिए क्वालीफाई किया। देर रात के मैचों में लखनऊ के वंश पंजवानी ने गाजियाबाद के शिवम राणा को 58-32, 55-33, 44-65, 47-55, 50-04 से हराया। मेरठ के आयुष गर्ग ने लखनऊ के रहमत अली को 64-38, 47-27, 68-53 कें अंतर से हराया। बृहस्पतिवार के मुकाबलों में मेरठ के मनोज ने मेरठ के शहजाद को 29-56, 65-40, 49-21, 78-51 से हराया। रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच में मेरठ के सौरभ ने मुरादाबाद के अफसार अली मलिक को हराकर क्वालीफाई किया। इसमें सौरभ ने 36-62, 49-17, 31-59, 57-39, 47-17 से हराया। मेरठ के शाहजेब ने अलीगढ़ के हसन को 63-56, 60-67, 62-43, 70-34 से हराया। लखनऊ के रोमिंदर पाहवा ने मेरठ के अमनदीप सिंह को 42-03, 52-32, 58-25 से हराया। लखनऊ के राहुल सिंह ने मुरादाबाद के दानिश को 68-22, 59-18, 44-69, 65-18 से हराया। लखनऊ के वंश पंजवानी ने मेरठ के आयुष गर्ग को 65-37, 55-51, 58-62, 68-42 से हराया। मोहित अग्रवाल ने करविंदर को 48-45, 48-35, 63-18 से हराया। इस दौरान आयोजक सचिव आनंद अरोरा, कोषाध्यक्ष शुभेंद्र मित्तल, ईशु अग्रवाल, कमल भार्गव, अनुपम गुप्ता, डा. राजन गुप्ता, सुरेश जैन, अशोक सचदेवा, हिमांशु कंसल, राजेंद्र कथूरिया, एसपी गुप्ता, संजय राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed