फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   satta me aaye to muft bijli

सत्ता में आए तो किसानों को मुफ्त बिजली

Thu, 20 Sep 2018 01:56 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 20 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
satta me aaye to muft bijli
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल इस बार अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। सम्मानजनक सीटें मिली तो गठबंधन कर सरकार बनाने में सहयोग करेगा। दल सत्ता में आया या उसकी अधिक भागीदारी रही तो किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलेगी। लोकसभा चुनाव के लिए समाज के तमाम लोगों को एकजुट करने के लिए सहारनपुर में 25 सितंबर को महान सिख महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ये बातें बुधवार को नेशनल हाईवे स्थित अमनतास रिसोर्ट में शिरोमणि अकाली दल की प्रेसवार्ता में दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह चंदू माजरा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सिख समाज के पिछड़ने का कारण है कि वह राजनीति में आगे नहीं है। अगर समाज अपना उत्थान चाहता था तो उसे राजनीति में आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सभी धर्म, वर्ग के लोगों को संगठित कर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों में अपनी ताकत बढ़ाऐंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में अकाली दल अपने दम पर चुनाव लड़ेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 25 सितंबर को गुरुजी के प्रकाश पर्व पर सहारनपुर में आयोजित महान सिख महासम्मेलन में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल, सरदार मंजीत सिंह मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक सभी राजनैतिक पार्टियों ने समाज को तोड़ने व बांटने का काम किया है। लेकिन शिरोमणी अकाली दल सिर्फ लोगों के विकास की बात करेगा। दलित, मजदूर, किसान सभी को दल में प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षित होने व राजनीति में आगे आने का आह्वान किया।   
विज्ञापन

कांग्रेस का हाथ कभी नहीं थामेंगे
सांसद सरदार प्रेम सिंह ने कहा कि चुनाव में अगर सम्मानजनक सीटें मिलती हैं और कोई हमारी तरफ हाथ बढ़ाता है, हमारी सभी शर्तें मानता है तो महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। लेकिन कभी भी कांग्रेस का हाथ नहीं थाम सकते। कांग्रेस ने हमेशा सिखों के साथ धोखा किया है।  अगर भाजपा उनकी बातों पर अमल करे तो सबसे पहले भाजपा से गठबंधन के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी जट सभा के अध्यक्ष शिव रतन मंसद ने की। संचालन भूपिंदर सिंह जस्सर ने किया। इस दौरान बृजपाल सिंह, चौधरी सत्यवीर सिंह सिवाच, चौधरी राजवीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह सोहल, तेजिन्दर सिंह, पंकज खन्ना, तरसेम सिंह, भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed