{"_id":"5b899cf642c79246424d7591","slug":"satta-khelne-me-vivaad-divyaang-ki-hutya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा खेलने में विवाद, दिव्यांग की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा खेलने में विवाद, दिव्यांग की हत्या
amarujala
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट में सट्टा खेलने के विवाद में शुक्रवार को दिनदहाडे़ दिव्यांग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में लोगों ने उसे हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम के मुताबिक न्यू इस्लामनगर निवासी छोटे(48) पुत्र अमजद शुक्रवार दोपहर एक तालाब के पास सट्टा खेलते जीशान उर्फ मंगल, शादान, शादाब और जाकिर को पान गुटका व पानी बेच रहा था। इसी दौरान सट्टा खेलते जाकिर और जिशान की किसी बात पर कहासुनी हो गई। जाकिर ने पिस्टल से गोली चला दी। एक गोली छोटे के पेट में लग गई। सट्टा खेल रहे चारों लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छोटे दिव्यांग था और व्हील चेयर पर चलता था। पुलिस ने आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है।
दो बार मिल चुकी थी धमकी
लोगों ने बताया कि दिव्यांग छोटे और जीशान की गहरी दोस्ती थी। दोनों दोस्तों को जाकिर दो बार धमकी दे चुका था। इसकी शिकायत छोटे ने पुलिस से की थी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई की। लोगों में गुस्सा है कि अगर पुलिस कार्रवाई कर देती तो शायद छोटे की जान बच जाती। इस मामले को पुलिस छुपाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
लोगों में किया हंगामा
दिव्यांग की मौत की पुष्टि होते ही संतोष नर्सिंग होम मेें लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जाकिर शातिर अपराधी है। पिस्टल लगाकर चलता है। छोटी-छोटी बातों पर गोली चला देता है। इसको लेकर उसके प्रति लोगों में गुस्सा भी था। पुलिस जाकिर को गिरफ्तार कर पूूछताछ में जुटी है।