फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Satguru Nanak appeared, the dust and mist cleared the world...

Meerut News: सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानन होया...

Sat, 16 Nov 2024 05:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Satguru Nanak appeared, the dust and mist cleared the world...
मेरठ। सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानन होया...ऐसे शबद गायन के साथ शुक्रवार को गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। शहर के सभी गुरुद्वारों को भव्य तरीके से सजाया गया। नगर कीर्तन निकाले गए। अखंड पाठ किया गया। गुरुद्वारों में दरबार सजाकर गुरु का गुणगान किया गया। भव्य कार्यक्रमों में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन में गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। तलवारबाजी के बाद कील के तख्ते के ऊपर एक व्यक्ति लिटाया गया। आंखों पर कपड़ा बांधकर हथोड़े से बर्फ की सिल्ली को तोड़ा गया। बाबा जी की छोटी पालकी के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। पीवीएस पर कढ़ी चावल की सेवा दी गई। बाबा जी पालकी से आगे सेवादार सड़क को साफ करते हुए चल रहे थे। प्रधान हरविंदर सिंह दुग्गल, जनरल सेक्रेटरी गुरदीप सिंह कालरा, मीडिया प्रभारी गोपाल सूदन, सनी बत्रा, संदीप पाहवा, सोनू बत्रा, मनप्रीत सिंह सलूजा, राजेंद्र पाल सिंह, गुरबचन कालरा, जसविंदर दुग्गल का सहयोग रहा।
विज्ञापन

लालकुर्ती गुरुद्वारा कलगिघर में अखंड पाठ किया गया। हजूरी रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। आयोजन को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी का सहयोग रहा। उधर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में जगत तारक श्री गुरु नानक देव जी पावन प्रकाश पर्व पर मुख्य साझा विशेष समारोह हुआ। अमृतसर से आए हजूरी जत्था भाई हरविंदर सिंह ने शबद गायन किया। लुधियाना से आए भाई गुरविंदर सिंह ने कीर्तन किया। ज्ञानी प्रीतम सिंह और ज्ञानी चरणप्रीत सिंह ने गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर रणजीत सिंह नंदा, रणजीत सिंह जस्सल, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह खालसा, सुरेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह, अमनदीप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा सत्संग सदर बाजार में रागी जत्था गुरविंदर सिंह टोनी ने शबद गायन किया। स्त्री सत्संग जत्थे ने शबद गायन कर संगत को भावविभोर कर दिया। अध्यक्ष सरदार वरणदीप सिंह ने प्रकाश पर्व का महत्व बताया। ग्रंथी भाई सतनाम सिंह ने अरदास कराई। इस अवसर पर गुरुबचन सिंह, भूपिंदर सिंह, मनविंदर सिंह,करन सिंह, राम सिंह, जयवीर सिंह रहे।

गुरुद्वारा कंकरखेड़ा में सजा कीर्तन दरबार
गुरुद्वारा सत्संग कंकरखेड़ा में कीर्तन दरबार में हजूरी रागी भाई सरबजीत सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल कर दिया। उन्होंने गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। शीशे वाले गुरुद्वारा में भी ग्रंथी भाई ने भी शबद गायन किया। दशमेश स्कूल कंकरखेड़ा में भी गुरुद्वारा सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ने कीर्तन किया। इस अवसर पर मनजीत सिंह कोछड़, परमजीत सिंह रॉकी, हरप्रीत सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह जग्गी, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, अर्शदीप सिंह, अर्पण नमन, कमनजोत सिंह रहे। वहीं, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार कोटला में प्रकाश पर्व मनाया गया। इसमें प्रेम सिंह, गुरमुख सिंह, भोली, पूनम, सीमा, बबली, मोना आदि रहीं। लेखानगर गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। एसजीएम गार्डन से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में नगर कीर्तन संपन्न हुआ। मुख्य सेवादार गुरुविंदर सिंह ने बताया कि अंत में गुरु का अटूट लंगर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed