फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sasurali threw her unconscious married girl into a maiden

मारपीट से बेहोश विवाहिता को मायके में फेंक आए ससुराली

Sat, 25 Jan 2020 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sasurali threw her unconscious married girl into a maiden
मारपीट से बेहोश विवाहिता को मायके में फेंक आए ससुराली
विज्ञापन

सरधना। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के ससुरालियों ने मारपीट कर उसकी हत्या का प्रयास किया। उसे बेहोशी की हालत में गाड़ी से मायके में फेंककर चले गए। महिला ने मायके वालों संग थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बेगमाबाद गांव निवासी भुल्ले की बेटी अंजली की शादी गत वर्ष फरवरी में सरूरपुर थाना क्षेत्र के रासना गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती के परिजनों ने शादी में काफी दान दहेज दिया था। आरोपी तीन लाख रुपये की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने फांसी लगाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। लेकिन उसने किसी तरह अपनी जान बचा ली। बाद में आरोपी उसे बेहोशी की हालत में गाड़ी में डालकर बेगमाबाद पहुंचे और सड़क पर डालकर फरार हो गए। विवाहिता ने मायके पहुंच परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति मोहित, ससुर नरेश, सास शिमली देवी, देवर दीपक, पवन, पूजा, अनिल व चेतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed