फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sarurpur police introduced Kishore to family

सरूरपुर पुलिस ने किशोर को परिजनों को मिलाया

Fri, 01 Jan 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sarurpur police introduced Kishore to family
मध्य प्रदेश निवासी किशोर का छह वर्ष पूर्व कर लिया था अपहरण
विज्ञापन

कस्बा खिवाई में रह रहा था, तीन दिन पहले बदहाल स्थिति में मिला था
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। पुलिस ने छह साल से लापता मध्य प्रदेश के किशोर को उसके परिजनों से मिला दिया है। किशोर कस्बा खिवाई में रह रहा था। बताया कि उसे ठेकेदार अगवा करके लाया था और यहां लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया था।
किशोर को परिजनों से मिलाकर सरूरपुर पुलिस ने सराहनीय काम किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कस्बा खिवाई चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र को तीन दिन पहले किशोर फटेहाल रोता हुआ मिला था। उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अरविंद गांव मजमानी बताया। इसके अलावा किशोर कुछ भी नहीं बता सका। पुलिस ने उसे नए कपड़े दिलवाए और खाना खिलाकर तसल्ली दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस को दो दिन की मशक्कत के बाद सफलता मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने मध्य प्रदेश के उमरिया थाना पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि लापता किशोर के बारे में दो साल पहले पिता मुनारे यादव द्वारा अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस बृहस्पतिवार को सरूरपुर पहुंची और अरविंद को लेकर चली गई। इससे किशोर के चेहरे पर मुस्कान आई। वहीं, छह साल से बेटे की तलाश में भटक रहे माता-पिता के चेहरे भी खिल उठे। इसे लेकर मध्य प्रदेश पुलिस व परिजनों ने सरूरपुर पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed