{"_id":"572127464f1c1b6907a92759","slug":"sari-showroom-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूलेन पर साड़ी के शोरूम में आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूलेन पर साड़ी के शोरूम में आग
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 28 Apr 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबूलेन फव्वारा चौक पर रतन जी साड़ीज
के नाम से तीन मंजिला शोरूम है। शोरूम की छत पर दो जनरेटर, स्टेबलाइजर, एसी, इनवर्टर आदि सामान रखा है, जिस पर टिन शेड है। शोरूम संचालक अमित, अंकुर मित्तल ने बताया कि बुधवार शाम करीब पौने छह बजे लोगों ने जानकारी दी कि शोरूम की तीसरी मंजिल पर आग लगी है।
इस पर शोरूम संचालक और अन्य व्यापारियों ने अपनी छतों से अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर सदर, लालकुर्ती थाना पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। तीसरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाने के कारण फायर ब्रिगेड ने पड़ोस की दुकानों पर चढ़कर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शोरूम संचालकों ने बताया कि आग से छत पर रखा 163 केवीए क्षमता का जेनरेटर, 15 केवीए का छोटा जेनरेटर, तीन उच्च क्षमता के स्टेबलाइजर, दो सर्वर, तीन एसी, इनवर्टर आदि सामान जल गया। आग के धुएं से शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखे कई महंगे लहंगे, सूट सलवार भी काले पड़ गए। संचालकों का अनुमान है कि आग से 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। संचालकों ने संभावना जताई की आग जेनरेटर में ओवर हीटिंग या स्पार्किंग की वजह से लगी है।