फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sarhaaniye kaary , 36 sipaahi sammaanit

सराहनीय कार्यों पर 36 सिपाहियों को एसपी सिटी ने किया सम्मानित

Thu, 12 Oct 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Oct 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
sarhaaniye kaary , 36 sipaahi sammaanit
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में अपराधियों के खिलाफ सराहनीय कार्य करने वाले 36 सिपाहियों को एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  नौचंदी थाने के सिपाही अजय कुमार ने एक चोर को पकड़कर उससे सोने के तीन कुंडल और मोबाइल बरामद किया था। सिपाही विनोद कुमार ने चोरी की बाइक और चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक बदमाश दबोचा था। गौरव कुमार ने बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को पकड़ा था। दिल्ली से चोरी एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ था। रेलवे रोड थाने के सिपाही बंटी ने दो मोबाइल चोरों को पकड़वाने में मदद की। सदर बाजार थाने के सिपाही श्रीनिवास और रियाज ने नोएडा से चोरी हुई कार को सोतीगंज में बेचने आए दो बदमाश दबोचे थे। सिपाही दीपक और मलखान सिंह ने दो चोरों को पकड़कर मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की।
विज्ञापन

दौराला थाने के सिपाही कुलदीप सिंह ने शाहपुर में गैस एजेंसी में हुई लूट में शामिल एक बदमाश को पकड़ा और लूट की रकम से 10 हजार की नगदी और बाइक बरामद की। सिविल लाइन थाने के सिपाही गौरव राणा और अवनीश मलिक ने पांच हजार के इनामी बदमाश रविंद्र उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया। लिसाड़ी गेट के सिपाही कपिल ने पांच हजार के इनामी फरमान उर्फ गांधी को लूटी गई बाइक सहित दबोचा था। कोतवाली थाने के सिपाही उज्जवल मलिक ने 12 हजार के इनामी दिनेश को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा भी शहर के विभिन्न थानों के 26 सिपाहियों को एसपी सिटी ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed