{"_id":"6954ad226ff6d5876a0c7447","slug":"sardhana-firing-case-shooter-injured-in-police-encounter-weapon-and-scooter-recovered-2025-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरधना फायरिंग कांड: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ शूटर नाजिम, तमंचा व स्कूटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना फायरिंग कांड: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ शूटर नाजिम, तमंचा व स्कूटी बरामद
Wed, 31 Dec 2025 10:35 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 31 Dec 2025 10:35 AM IST
सार
Meerut Crime News Today: सरधना में मकान पर फायरिंग के मामले में वांछित शूटर को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के थाना सरधना पुलिस ने मकान पर फायरिंग के आरोपी शूटर नाजिम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात आरोपी नाजिम निवासी अहमद नगर, कांच का पुल, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में प्रयुक्त तमंचा छिपाने की जानकारी दी।
25 दिसंबर की फायरिंग का किया कबूलनामा
पुलिस पूछताछ में नाजिम ने स्वीकार किया कि उसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर 25 दिसंबर को लाल कुआं निवासी अजीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद तमंचे को दौराला पुल से मढियाई की ओर जाने वाली कच्ची पटरी पर एक पेड़ के नीचे छिपा दिया गया था।
यह भी पढ़ें: UP: 'एक दिन तू खुद बोलेगी मेरी जान... कि वो सच्चा प्यार करता था', 39 पोस्ट में सुपरवाइजर ने बयां किया था दर्द

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
पुलिस टीम जब आरोपी को लेकर बताए गए स्थान पर असलहा बरामदगी के लिए पहुंची, तो नाजिम ने छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे काबू कर सीएचसी भेजा गया।
तमंचा, खोखा और स्कूटी बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि नाजिम के खिलाफ मेरठ के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।