{"_id":"69b80a06755a3104c1045c89","slug":"sardhana-bar-association-election-process-begins-nominations-for-several-posts-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111664-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया शुरू, कई पदों पर नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया शुरू, कई पदों पर नामांकन
विज्ञापन
सरधना। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया के चलते सोमवार को विभिन्न पदों के लिए अधिवक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरधना बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले दो अलग-अलग पैनलों की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जा चुकी है। हालांकि कई पदों पर अभी नामांकन प्रक्रिया जारी है।
अध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश शर्मा और आरिफ अली ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जबकि इनाम अली रिजवी भी दावेदारी जता रहे हैं। महामंत्री पद के लिए नितिन चांदना ने नामांकन किया। वहीं संजीव पंवार का नाम भी संभावित प्रत्याशी के रूप में चर्चा में है।
उपाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार जैन और मनीष कुमार ने नामांकन किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए लईक अहमद मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए शिव कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए पोयम चंदेल और सामाजिक मंत्री पद के लिए अमित शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए राजीव त्यागी, सुक्रमपाल, रिजवान उल हक, प्रमोद कुमार शर्मा, ईश्वरचंद और सुधीर वशिष्ट ने दावेदारी जताई है। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सचिन गर्ग, अंकुर कुमार सैनी, प्रदीप कुमार, रवि सैनी और अमित कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।