फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardar Vallabhbhai Patel was a visionary national leader.

Meerut News: दूरदर्शी राष्ट्रनायक थे सरदार वल्लभ भाई पटेल

Wed, 28 Oct 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel was a visionary national leader.
मेरठ। भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा की ओर से बुधवार को हरमन सिटी स्थित कार्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री राहुल चौधरी व जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश प्रजापति ने कहा कि सरदार वल्ल्भ भाई पटेल राजनेता होने के साथ ही दूरदर्शी राष्ट्रनायक थे। उन्होंने आजादी के बाद खंड-खंड में बंटे देश की 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया था। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने राष्ट्र निर्माण और समाज के उत्थान में महिलाओं और पिछड़ा वर्ग की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया। पूर्व एमएलसी जगत सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने की वकालत की थी। पिछड़ा मोर्चा अब उसी सोच को आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर फिरेराम धनतला, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज राठी, मुदित विहान, ओमेंद्र सिंह, प्रवीण चपराणा, विनीत विहान, वंश चौधरी, नीटू चिरोड़ी, राहुल लावड़, कृष्णपाल नंगली, मोहन लावड़, रवि बटजेवरा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed