फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardar Patel is an example of the integrity and unity of the country: Jaswant Saini

सरदार पटेल देश की अखंडता एवं एकता की मिशाल : जसवंत सैनी

Wed, 12 Nov 2025 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel is an example of the integrity and unity of the country: Jaswant Saini
आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के बाद आयोजित जनसभा में हिस्सा लेते हुए ग्रामीण फोटो संवाद
यात्रा के समापन पर जानी ब्लॉक में जनसभा का आयोजन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को सिवालखास विधान सभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के समापन पर जानी ब्लॉक में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के मुख्य अतिथि संसदीय कार्यमंत्री जसवंत सैनी रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की अखंडता एवं एकता के लिए निरंतर कार्य करने वाले थे। उन्होंने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता एवं राष्ट्र निष्ठा से देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण कर राष्ट्र एकता का संदेश दिया। उनके सिद्धांतों एवं विचारों को क्रियान्वित करना सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

जनसभा के संयाेजक जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र के प्रति समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है। आइए, हम सब मिलकर सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाएं और एकता के इस अभियान को जनआंदोलन बनाएं। जनसभा को भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व विधायक रणवीर राणा, पूर्व मंत्री लोकेश प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और संचालन ब्रजवीर सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भोला झाल से आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हुई। गांव सिसौला कला में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव भूपगढ़ी और जानी खुर्द में ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाए। जानी ब्लाक में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया।

इस मौके पर अंकुर कलंजरी, ब्लाॅक प्रमुख गौरव चौधरी, मुनेश बाफर, योगेंद्र कुसैड़ी, पंकज चौहान, यात्रा सहसंयोजक राहुल चौधरी, मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी, मोहन गुर्जर, मंजू शेट्टी, चेयरमैन लोकेंद्र सिंह, वेदपाल फौजी, चांदवीर जानी, विनोद जिंदल, मदनपाल सिंह, प्रदीप त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed