फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sarafa karobari want to safety

सराफ कारोबारियों को सुरक्षा दे पुलिस प्रशासन

Mon, 30 Aug 2021 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
sarafa karobari want to safety
सराफ कारोबारियों को सुरक्षा दे पुलिस प्रशासन
विज्ञापन

मेरठ। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शहर में सराफा कारोबारियों की सुरक्षा की मांग करते हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सेंट्रल मार्केट में राज ज्वैलर्स के यहां लूट के मामले में आरोपी का फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया गया।
संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो वर्ष में सभी कारोबारी पूर्ण रुप से व्यापार न कर पाने के कारण आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। ऐसे में लूट की घटनाओं से व्यापारी और उनके परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ का सराफा बाजार संपूर्ण एशिया में गोल्ड सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। ऐसी घटनाओं से देश-विदेश में गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन

महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं का शीघ्र खुलासा होना चाहिए। थाना प्रभारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जाएं। अपराधियों को पकड़ने में अगर पुलिस को व्यापारियों के किसी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता है तो व्यापारी इसके लिए सदैव तैयार हैं। लूट का माल बरामद होना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भी व्यापारियों के साथ हुई कई घटनाओं का अभी पूर्ण रुप से खुलासा नहीं हुआ है। देहली गेट क्षेत्र में ईरानी गिरोह द्वारा लगभग पांच साल से घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग ने कहा कि कोटद्वार के एक व्यापारी सुरेंद्र के साथ रिक्शा चालक ने थाना देहली गेट क्षेत्र में लूटपाट की थी। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ पर अभी तक पूरे माल की रिकवरी नहीं हुई है। इसी प्रकार शास्त्री नगर में विष्णु ज्वैलर्स का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed