फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sanyukt Vyapar Sangh news

काला झंडा अभियान: संवाद से निकाले समाधान

Tue, 06 Oct 2026 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
sanyukt Vyapar Sangh news
.. जागृति विहार, घाट रोड, गांधी आश्रम, दुर्गा मार्केट, नंदन सिनेमा, हापुड़ रोड, तिरंगा गेट और गंगानगर में व्यापारियों ने जताई एकजुटता
विज्ञापन

.. व्यापारियों ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सम्मान, गरीबों आजीविका की सुरक्षा करे चीफ जस्टिस
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
व्यापारियों की आजीविका, रोजगार एवं भविष्य से जुड़े विषयों को लेकर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में चलाया जा रहा शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक काला झंडा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान सबसे पहले जागृति विहार क्षेत्र में व्यापारियों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए। इसके बाद घाट रोड, गांधी आश्रम के आसपास, दुर्गा मार्केट, नंदन सिनेमा, हापुड़ रोड, तिरंगा गेट, गंगानगर तथा मेरठ-अमेहड़ा आदिपुर क्षेत्र में भी व्यापारियों ने काले झंडे लगाकर अपनी चिंता और एकजुटता व्यक्त की।
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि मेरठ के व्यापारी अपनी आजीविका, रोजगार और भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसी चिंता को शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक रूप से सरकार तक पहुंचाने के लिए काला झंडा अभियान चलाया जा रहा है। हमारा सहारा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के साथ चीफ जस्टिस है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी शासन, प्रशासन या सरकार के विरुद्ध नहीं है। संयुक्त व्यापार संघ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण सम्मान करता है और कानून के शासन में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग केवल इतनी है कि प्रभावित व्यापारियों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए, उनके दस्तावेजों का पारदर्शी सत्यापन हो तथा उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यापारिक व्यवस्था एवं पुनर्वास के व्यावहारिक विकल्पों पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य संघर्ष या टकराव नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना है।अभियान में उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, संजीव रस्तोगी, तरुण कुमार गुप्ता, रविंद्र गुर्जर, विजय राघव, पवन ठेकेदार, बृजेश त्यागी, के.पी. सिंह, प्रवीन शर्मा, दीपक रस्तोगी रहे।
विज्ञापन

....व्यापारियों की एकजुटता चिंता को दर्शाती है,: नीरज मित्तल
...संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा कि आज जागृति विहार से लेकर गंगानगर एवं अन्य क्षेत्रों तक जिस प्रकार व्यापारियों ने काले झंडे लगाकर अभियान में सहभागिता की है। वह व्यापारियों की चिंता और एकजुटता को दर्शाता है। व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं और प्रशासन तथा सरकारों से संवाद के माध्यम से समाधान की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से जुड़े किसी भी निर्णय में उनकी आजीविका और रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखना आवश्यक है। संगठन चाहता है कि प्रभावित व्यापारियों को अपनी बात एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने का उचित अवसर मिले तथा उनके लिए व्यावहारिक विकल्पों पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं व्यापारी: संजीव रस्तोगी
... संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी ने कहा कि शहर के अलग-अलग बाजारों में व्यापारियों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। काला झंडा अभियान पूरी तरह सांकेतिक और शांतिपूर्ण है। व्यापारी किसी प्रकार का टकराव नहीं चाहते, बल्कि अपनी समस्याओं और चिंताओं को उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की रोजी-रोटी से जुड़े विषय पर प्रशासन, सरकार और व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद होना चाहिए, ताकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए प्रभावित व्यापारियों की आजीविका के विषय पर भी उचित एवं व्यावहारिक रास्ता निकाला जा सके।

अन्य संगठन बोले....
वास्तविक स्थिति और दस्तावेजों का हो निष्पक्ष आकलन जरूरी
.. दुर्गा व्यापार संगठन गढ़ रोड के अध्यक्ष राजीव त्यागी ने कहा कि गढ़ रोड क्षेत्र के व्यापारी भी काला झंडा अभियान के माध्यम से अपनी चिंता और एकजुटता व्यक्त कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि उनकी दुकानें और प्रतिष्ठान वर्षों की मेहनत, पूंजी और रोजगार का आधार हैं। किसी भी निर्णय से पहले व्यापारियों की वास्तविक स्थिति, दस्तावेजों और आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव का निष्पक्ष आकलन किया जाना चाहिए। वहीं नंदन सिनेमा गढ़ रोड बाजार के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि नंदन सिनेमा और गढ़ रोड बाजार के व्यापारी इस अभियान में पूरी एकजुटता के साथ शामिल हैं। व्यापारियों की चिंता केवल दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनसे जुड़े कर्मचारियों, परिवारों और वर्षों से चल रहे रोजगार पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसी भी कार्रवाई या निर्णय से पहले व्यापारियों को अपनी बात रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का उचित अवसर दिया जाना चाहिए।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed