फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sanyukt Vyapar Sangh crime related news

Meerut News: काला झंडा अभियान को लेकर व्यापारियों की एकजुट, पुलिस बैकफुट

Sat, 03 Oct 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
sanyukt Vyapar Sangh crime related news
.. संयुक्त व्यापार अध्यक्ष नवीन गुप्ता से मिलने का समय मांगा, नहीं पहुंची पुलिस
विज्ञापन

.. दिल्ली रोड श्रीराम पैलेस में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए व्यापारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
काला झंडा अभियान को लेकर शनिवार देर रात टीपी नगर थाना अध्यक्ष द्वारा संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता से मिलने का समय मांगने की सूचना पर व्यापारियों में हलचल मच गई। व्यापारियों को आशंका हुई कि पुलिस आंदोलन को रोकने के लिए पहुंच सकती है। इसके बाद कंकरखेड़ा से शास्त्रीनगर तक के व्यापारी दिल्ली रोड स्थित श्रीराम पैलेस में नवीन गुप्ता के आवास पर एकत्रित हो गए।
भारी संख्या में व्यापारियों के पहुंचने के बाद पुलिस की ओर से हालचाल पूछने का विषय रखकर मामले को शांत करने का प्रयास किया गया। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि टीपी नगर थाना अध्यक्ष ने केवल काला झंडा अभियान के संबंध में जानकारी मांगी थी और मिलने के लिए समय मांगा था। उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि वह 20 मिनट में श्रीराम पैलेस स्थित अपने आवास पर पहुंच जाएंगे और अधिकारी वहां आ सकते हैं। नवीन गुप्ता के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। उच्च अधिकारियों से बातचीत करने पर जानकारी मिली कि कोई पुलिस अधिकारी उनके घर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

महामंत्री संजय जैन ने कहा कि मेरठ का व्यापारी और आम नागरिक विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। उनके पास सरकार ही एकमात्र सहारा है और वे सरकार से सहयोग की मांग कर रहे हैं। काला झंडा अभियान भी सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का एक माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को बीमारी के दौरान फोन कर परेशान नहीं किया जाना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा कि व्यापारी सरकार से सहयोग की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी, मनीष शर्मा, अनुज सिंगल, सुनील वर्मा, सुमित ग्रोवर, अपार मेहरा, अमित बंसल, संजीव जिंदल, विकास गिरधर, सुधांशु पाराशर, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed