{"_id":"6ab16ebc66853360d4049aca","slug":"sanyukt-vyapar-sangh-central-market-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1308827-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे व्यापारियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे व्यापारियों की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय दिलाने की मांग
न्यायालय के आदेश के सम्मान के साथ पुनर्वास और रोजगार का मुद्दा उठाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट समेत अन्य क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को ज्ञापन तैयार किया है। संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के लिए समय दिलाने की मांग की जाएगी।
संगठन के उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान कार्रवाई से हजारों व्यापारियों और उनके परिवारों के सामने आजीविका और भविष्य को लेकर चिंता उत्पन्न हुई है। व्यापारी न्यायपालिका का सम्मान करते हुए आदेशों के अनुपालन के पक्षधर हैं लेकिन प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास, वैकल्पिक व्यापारिक स्थान और रोजगार की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। संघ का कहना है कि प्रधानमंत्री के समक्ष पूरे मामले की जमीनी स्थिति और व्यावहारिक समाधान के सुझाव रखे जाएंगे।