फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   santo ki kam sankhya

संतों की कम संख्या पर साक्षी महाराज ने जताई चिंता

Sat, 07 Jan 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
santo ki kam sankhya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सिद्धपीठ संकटमोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर के पीठाधीश्वर महंत महेंद्र दास महाराज को संत समागम के दौरान संतों ने तिलक कर, पटका व फूलमाला पहनाकर महामंडलेश्वर की उपाधि दी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत प्रेमदास महाराज एवं अध्यक्ष ब्रजमंडल साधू समाज ने कहा कि अब महंत महेंद्र दास को बड़ी जिम्मेदारी मिल चुकी है। उन्हें संतों का ख्याल रखना होगा, धार्मिक स्थलों की रक्षा करनी होगी और विवादों को सुलझाना होगा। महामंडलेश्वर हरि साक्षी महाराज ने कहा कि महेंद्र दास गौशाला खुलवाएं, गायों की सेवा करें और जनता को गौ सेवा के लिए प्रेरित करें। जनता से आह्वान किया कि एक-एक रुपये का दान करके गायों को चारा उपलब्ध कराएं। साक्षी महाराज ने कार्यक्रम में संतों की कम उपस्थिति पर चिंता जताई। कहा कि इतने कम लोगों से धर्म की रक्षा नहीं हो सकती। महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने कहा कि संतों ने जो उन पर भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरेंगे। एक साल बाद आज ही के दिन गऊशाला का उद्घाटन कराया जाएगा। संचालन अभिषेक अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


सिपाही पर भड़के महेंद्र दास, साक्षी महाराज ने जताई आपत्ति
संत समागम में भाजपा सांसद हरि साक्षी महाराज की उपस्थित की सूचना पर डीएम बी. चंद्रकला ने जैन मंडप में पुलिस फोर्स भेजी। जैसे ही एक सिपाही ने मोबाइल से मंच पर बैठे संतों की वीडियो बनानी शुरू की, तो महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज उखड़ गए। उन्होंने मंच से चिल्लाते हुए सिपाही को बाहर जाने की चेतावनी दी। हालांकि महेंद्र दास के इस तरह पुलिसकर्मी को धमकाने पर सांसद साक्षी महाराज ने आपत्ति जता दी। इतना ही नहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से सिपाही को वापस बुलाने और वीडियोग्राफी करने देने पर सहमति जताई। हालांकि सिपाही वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


साक्षी महाराज का स्वागत
ऊं शिव महाकाल सेवा समिति के सदस्य अभिषेक अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, विकास कंसल, अर्पित कंसल, सत्यजीत धींगडा, अशोक, सतीश राजपूत आदि ने मेट्रो प्लाजा पर सांसद साक्षी महाराज का फूूलमालाओं से स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed