{"_id":"9f3e8aada9f0dedcab112ecbe47ca964","slug":"sanskrit-exam-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि ने संस्कृत के दो पेपर निरस्त किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि ने संस्कृत के दो पेपर निरस्त किए
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने संस्कृत के दो पेपर आउट ऑफ सिलेबस आने पर उन्हें निरस्त कर दिया है। छात्र-छात्राओं को औसत नंबर दिए जाएंगे। विषय के शिक्षकों ने औसत नंबर देने का फार्मूला भी विवि को बताया है।
विवि जैसे नंबर देना चाह रहा था, उसका शिक्षकों ने विरोध किया था। मेरठ और सहारनपुर मंडल में पांच हजार से अधिक छात्र निर्णय से प्रभावित होंगे। शनिवार को परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया।
प्रेस प्रवक्ता प्रो. पीके शर्मा के अनुसार बीए सेकेंड ईयर में संस्कृत विषय का पेपर कोड ए 231 और थर्ड ईयर ए 330 आउट ऑफ सिलेबस आया था। छात्रों ने पेपर निरस्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में तो छात्रों ने पेपर का बहिष्कार कर दिया था। पूर्व कुलपति ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी। कमेटी ने पेपर निरस्त करने और औसत नंबर देने का निर्णय किया है।
परीक्षा समिति के एजेंडे में 32 बिंदु थे। 16 बिंदुओ पर ही चर्चा हुई। बाकी बिंदुओं पर 26 अगस्त को बुलाई गई बैठक में चर्चा होगी। पाकेट एजेंडे के रूप में बीएड सत्र 2014-15 के उन छात्रों के प्रैक्टिकल कराने का मामला रखा जाना था, जिनका एडमिशन बिना काउंसिलिंग के हुआ है। अब 26 अगस्त की बैठक में मामला रखा जाएगा।