फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sansad Sports Mahotsav: Krishna Public School tops in Boys Kabaddi

सांसद खेल महोत्सव : बालक वर्ग कबड्डी में कृष्णा पब्लिक स्कूल अव्वल

Sun, 09 Nov 2025 05:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Sansad Sports Mahotsav: Krishna Public School tops in Boys Kabaddi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गंगानगर। मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में चल रहे सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी के कड़े मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी के अंडर-18 बालिका वर्ग में श्रीमती ब्रह्मदेवी एसवीएम हापुड़ प्रथम, जेपी एकेडमी द्वितीय और कृष्णा पब्लिक स्कूल तृतीय, बालक वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रथम, ऋषभ एकेडमी द्वितीय, आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तृतीय, अंडर-14 बालक वर्ग में सुशील इंटरनेशनल एकेडमी प्रथम, बाल विहार पब्लिक स्कूल द्वितीय और सूर्योदय बाल विद्या मंदिर तृतीय स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता ऋषि भूटानी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को रोजाना योग अभ्यास करने की भी सलाह दी। भूटानी ने कहा खेल और शारीरिक व्यायाम जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। दैनिक जीवन में कम से कम 15 मिनट योग अवश्य करना चाहिए। खेल में एकाग्रता लाने के लिए मन का शांत होना जरूरी है। छोटी दूरी के लिए पैदल चलें। वाहन का प्रयोग कम करें। कार्यक्रम के अंत में अनुराग अग्रवाल ने आयोजन समिति के सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed