फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sanjeev baliyaan bole, vot nahin diya to yahan se khatm ho jaega mama bhanje ka rista

बालियान बोले, वोट नहीं दिया तो खत्म हो जाएगा मामा भांजे का रिश्ता, गांव में नहीं रखूंगा कदम

Fri, 10 Feb 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 10 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
sanjeev baliyaan bole, vot nahin diya to yahan se khatm ho jaega mama bhanje ka rista
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान

मुरादनगर के ढिंडार में हुई चुनावी सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यदि उनके प्रत्याशी को वोट नहीं दिया तो यहां से उनका मामा भांजे का रिश्ता खत्म हो जाएगा, फिर इसके बाद वे गांव में कभी कदम भी नहीं रखेंगे। रालोद नेता जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी क्षेत्र में अपनी मुंह दिखाई में केवल वोट मांग रही है। इससे भी आगे बढ़ते हुए प्रत्याशी समर्थक, रिश्तेदारों को फोन पर अपने प्रत्याशी को ही वोट नहीं करने पर रिश्तेदारी की खत्म करने तक का दबाव बनाए हुए है। यूं कहा जाए तो इसके बाद विधानसभा चुनाव में असली परीक्षा तो रिश्तों की भी होनी है। 

विज्ञापन


रिश्तेदारी बनी रहे इसके लिए लोग जी-जान से प्रत्याशी के समर्थन में जुट भी गए है। गांवों में रातों में हो रही पंचायतों में सभी सगे संबंधियों और समर्थकों से कहा भी जा रहा है कि वोट इस प्रत्याशी को देना है। यहां तक कि पंचायत में रिश्तेदारी से फोन आने की बात तक बताई जा रही है। दामाद का फोन आया था भई अब इज्जत तुम्हारे हाथ में है।
विज्ञापन

 
सिवालखास विधानसभा के गांव दबथुवा निवासी अजय चौधरी ने बताया कि जौहड़ी से जीजा जी का फोन आया है। रिश्तेदारी बनी रहे, अब उनके प्रत्याशी के लिए ही रात दिन एक कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल गुप्ता की ससुराल कक्केपुर गांव में है। उनका साला पूर्व प्रधान है। ससुराल से फोन आया तो वे भी परिवार समेत प्रत्याशी के साथ लगे हुए है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार, पूर्व प्रधान राजकुमार गुप्ता रिश्तेदारियों में फोन कर रिश्तेदारी का वास्ता दे चुके हैं कि कुनबे के साथ इस प्रत्याशी को ही वोट कर देना। संजय गुप्ता के कुलंजन गांव निवासी मामा का फोन आ गया कि बेटा परिवार के साथ इस प्रत्याशी को वोट करना है।

मेरठ में रह रहे अभिनव चौधरी ने मवाना के अस्सा गांव निवासी अपनी नानी महेंद्री और मामा विक्रांत को फोन पर अपनी कसम देकर अपने बताए प्रत्याशी को वोट करने को बोल दिया है।


10 को फाइनल हो जाएगा प्रत्याशी 
पंचायतों वाले वेस्ट यूपी में चुनावी माहौल में पंचायतें बैठ रही है। लेकिन प्रथम चरण के चुनाव में आ रहे गांवों में फाइनल पंचायत 10 फरवरी की रात में होगी। चौधरी साहब, नंबरदार, प्रधान जी जो भी प्रत्याशी घोषित करेंगे वहीं उनका होगा। ये कहना है खेतों में मजदूरी करने वाले अथवा ठेके पर खेत लेने वालों का। उनके अनुसार नंबरदार जो भी प्रत्याशी बताएंगे उसको ही उनको वोट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed