फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanjay Seth Says Indigenous Technology Is Strengthening India’s Defence Capability

सूर्य किरण एयर शो: मेरठ में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ बोले- स्वदेशी तकनीक से मजबूत हो रही सेना

Mon, 21 Sep 2026 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Sep 2026 01:38 PM IST
सार

मेरठ में सूर्य किरण एयर शो देखने पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने स्वदेशी तकनीक, रक्षा उत्पादन और निर्यात को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Sanjay Seth Says Indigenous Technology Is Strengthening India’s Defence Capability
मेरठ में लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ सूर्य किरण एयर शो देखते रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सूर्य किरण एयर शो में पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश की सैन्य शक्ति स्वदेशी तकनीक से मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों से ही पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था। नया भारत अब अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाला नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला नया और आत्मनिर्भर भारत है।

विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर का दिया उदाहरण
रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि 1947 के बाद भारत ने कई युद्ध देखे हैं, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने देश की सैन्य क्षमता और स्वदेशी तकनीक की ताकत को भी सामने रखा। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में भारत की स्थिति को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना भी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: मेरठ पहुंचे नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ; संगठन की जमीनी तैयारियों की करेंगे समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay Seth Says Indigenous Technology Is Strengthening India’s Defence Capability
सूर्य किरण टीम का मेरठ में एयर शो - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला
रक्षा उत्पादन और निर्यात के आंकड़े बताए
संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भारत 65 प्रतिशत हथियारों का आयात करता था, जबकि भाजपा सरकार में 65 प्रतिशत हथियारों का 102 देशों को निर्यात करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश का रक्षा बजट 46 हजार करोड़ रुपये था, जो अब एक लाख 78 हजार करोड़ रुपये है। 

उन्होंने यह भी कहा कि पहले 666 करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादों का निर्यात होता था, जबकि अब 36 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है।

 

Sanjay Seth Says Indigenous Technology Is Strengthening India’s Defence Capability
सूर्य किरण टीम का मेरठ में एयर शो - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला

कांग्रेस पर साधा निशाना
रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि देश का विकास देखकर कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। उनके मुताबिक, कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहीं है और इसी वजह से देश की जनता ने उसे किनारे कर दिया है।

युवाओं को सेना से जोड़ना एयर शो का उद्देश्य
संजय सेठ ने कहा कि सूर्य किरण एयर शो का उद्देश्य मेरठ के युवाओं को भारतीय सेना का हिस्सा बनने और पायलट बनने के लिए प्रेरित करना भी है।

मेरठ के बदलाव का किया जिक्र
संजय सेठ ने कहा कि वह 40 साल से मेरठ आ रहे हैं। उनके अनुसार, पहले मेरठ टूटी सड़कों, तंग गलियों और दंगों वाला शहर था। उन्होंने कहा कि पहले मेरठ ने नमो भारत की रफ्तार देखी और अब सूर्य किरण एयर शो के जरिये आसमान में भारतीय वायुसेना का शौर्य भी देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed