{"_id":"69baca336fe1600f5c067250","slug":"sanitation-and-drinking-water-arrangements-should-be-improved-for-eid-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1136390-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईद पर सफाई और पेयजल व्यवस्था बेहतर की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईद पर सफाई और पेयजल व्यवस्था बेहतर की जाए
विज्ञापन
- त्योहार के मद्देनजर पार्षदों ने नगर आयुक्त से की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ईद पर सफाई और पेयजल की व्यवस्था के लिए बुधवार को पार्षदों ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चौपट है और पेयजल का भी संकट है। पार्षदों ने कहा कि पहले की तरह इस बार भी ईद के मौके पर सफाई अभियान चलाया जाए। पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। त्योहार के दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दी जाए।
उन्होंने कहा कि ईद पर काफी संख्या में लोग मस्जिद और सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होते हैं। इसलिए साफ-सफाई और पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। पार्षदों का कहना कि यदि समय से व्यवस्था नहीं की गईं तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पार्षद फजल करीम, रेशमा दिलशाद सैफी, सलमा सलीम मलिक, पूर्व पार्षद भाई गफ्फार, अफजाल सैफी भी उपस्थित रहे।