फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sangeet Som said the incumbent MLA should just list five of his achievements.

Meerut News: संगीत सोम बोले, वर्तमान विधायक अपने पांच काम ही गिना दें

Sun, 11 Oct 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Sangeet Som said the incumbent MLA should just list five of his achievements.
लावड़ - महात्मा ज्योतिबा फुले एवं मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल पूर्व विधायक
- राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में रविवार को पूर्व विधायक संगीत सोम ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को स्मार्ट वॉच, प्रमाणपत्र और महात्मा ज्योतिबा फुले का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

संगीत सोम ने कहा कि उन्होंने अपने दस साल के कार्यकाल में सरधना विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने वर्तमान विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने पांच काम ही गिना दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनकी ओर से लगातार प्रयास किए गए। पूर्व विधायक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चुनाव लड़कर दिखाएं। महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बेटियों में शिक्षा की अलख जगाई थी। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में पूर्व विधायक हरपाल सैनी, महकार सैनी, ऋषिपाल, अशोक, धीर सिंह, संजय, कपिल, भूसी ग्रोवर, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed