{"_id":"651b0bbc89ca854a070f33e9","slug":"sangeet-som-has-given-big-statement-on-demand-of-minister-sanjeev-balyan-to-make-west-up-a-separate-state-2023-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी: मंत्री संजीव बालियान की अलग राज्य वाली मांग पर संगीत सोम का बड़ा बयान, क्यों कहा मिनी पाकिस्तान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी: मंत्री संजीव बालियान की अलग राज्य वाली मांग पर संगीत सोम का बड़ा बयान, क्यों कहा मिनी पाकिस्तान?
Mon, 02 Oct 2023 11:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:59 PM IST
सार
Sangeet Som Big Statement : मंत्री संजीव बालियान द्वारा वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने वाली मांग पर संगीत सोम ने बड़ा बयान दिया है। पढ़िए आखिर उन्होंने मिनी पाकिस्तान क्यों कहा?
विज्ञापन
संगीत सोम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग मिनी पाकिस्तान बनने को बढ़ावा देना है। भाजपा नेता एवं सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि वेस्ट यूपी को दिल्ली प्रदेश में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में पश्चिमी यूपी अलग राज्य बनाए जाने की पैरवी की जो कि वेस्ट यूपी के भविष्य को देखते हुए सही नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ताल ठोकते मुद्दे: थप्पड़ कांड पर हंगामा, चोटी-तिलक या टोपी पर तकरार, जागरुकता से अमन-चैन बरकरार
विज्ञापन
वहीं, बातचीत में पूर्व विधायक संगीत सोम ने बताया कि विशेष वर्ग की बढ़ती आबादी के कारण विशेष पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य में हिंदू समाज अल्पसंख्यक दर्जे के हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मेरठ वेस्ट यूपी की राजधानी होनी चाहिए। मगर ऐसे क्षेत्र का विकास नहीं होगा लेकिन, राजनीति दशा जरूर बदल जाएगी। इसीलिए बेहतर होगा कि वेस्ट यूपी को दिल्ली प्रदेश में जोड़ने की पहल होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: बेटियों पर गर्व: मुक्केबाजी में म्हारी छोरियों का कमाल, विदेशों में मचा रहीं धमाल, पढ़िए इनकी सफलता की कहानी
यह भी पढ़ें: बेटियों पर गर्व: मुक्केबाजी में म्हारी छोरियों का कमाल, विदेशों में मचा रहीं धमाल, पढ़िए इनकी सफलता की कहानी