फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sangeet som Clean chit will get from the charge of rioting

संगीत सोम को दंगा भड़काने के आरोप से मिलेगी क्लीनचिट

Sat, 15 Apr 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 15 Apr 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Sangeet som Clean chit will get from the charge of rioting
संगीत सोम

चर्चित कवाल कांड की कथित वीडियो वायरल करने के मामले में सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम को क्लीनचिट मिलने की संभावना है। इस मुकदमे की जांच कर रही एसआईटी को फेसबुक मुख्यालय ने वायरल हुई कथित वीडियो का डाटा देने से इंकार कर दिया है। फेसबुक का कहना है कि एक साल से ज्यादा का डाटा उनके पास सुरक्षित नहीं रहता।

विज्ञापन


जिले के जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को बाइक टकराने की घटना ने बड़े बवाल का रूप ले लिया था। इस दौरान हुए झगड़े में शाहनवाज की मौत हो गई थी, जिसके बाद भीड़ ने मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या कर दी थी। कवाल कांड के बाद ही जिले में दंगा भड़का था। इसके बाद फेसबुक पर एक कथित वीडियो वायरल हुई थी, जिसे कवाल कांड से जोड़कर प्रचारित किया गया था।

विज्ञापन

भाजपा विधायक संगीत सोम पर लगा था वीडियो वायरल करने का आरोप

Sangeet som Clean chit will get from the charge of rioting
facebook

​फेसबुक पर कथित वीडियो वायरल होने से लखनऊ तक तूफान उठ गया था। वीडियो वायरल करने का आरोप भाजपा विधायक संगीत सोम पर लगा था। अधिकारियों के आदेश पर सितंबर 2013 को शहर कोतवाली में तत्कालीन इंस्पेक्टर सतपाल सिंह की ओर से भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, तभी से यह मुकदमा लंबित चल रहा है। एसआईटी ने कवाल कांड से लेकर दंगे के तमाम मुकदमों की जांच की। एसआईटी संगीत सोम पर दर्ज इस मुकदमे को छोड़कर बाकी में चार्जशीट कोर्ट में पेश चुकी है। जांच के दौरान वीडियो के मैन अकाउंट के बारे में एसआईटी ने सीबीआई से भी मदद ली।

सीबीआई ने इंटरपोल की मदद से अमेरिका स्थित फेसबुक मुख्यालय से इस संबंध में मैन अकाउंट की जानकारी मांगी गई, मगर फेसबुक ने यह कहकर जानकारी देने से इंकार कर दिया कि उनके पास एक साल से ज्यादा रिकार्ड मौजूद नहीं रहता। फेसबुक के मुख्यालय से कोई जानकारी नहीं मिलने से माना जा रहा है कि इस मुकदमे में जल्द ही विधायक संगीत सोम को क्लीनचिट मिल जाएगी। मुकदमे की जांच कर रहे एसआईटी के इंस्पेक्टर डीपी त्यागी ने बताया कि जांच अभी लंबित है। फेसबुक मुख्यालय से भी कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में उन्होंने कोर्ट में कोई पत्रावली दाखिल नहीं की है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed