Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sangeet Som attacks SP, invoking the names of Atiq and Mulayam

Meerut News: अतीक और मुलायम का नाम लेकर संगीत सोम ने सपा पर बोला हमला

Mon, 02 Nov 2026 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sangeet Som attacks SP, invoking the names of Atiq and Mulayam
सरधना। चौधरी दलेल सिंह कॉलेज नानू में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में विचार रखते पूर्व विधायक संग
बोले- चुनाव के बाद बचे अपराधियों पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने सोमवार को नानू गंगनहर पुल स्थित चौधरी दलेल सिंह कॉलेज में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अतीक अहमद और सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि हमने वह दौर भी देखा है, जब अतीक का कुत्ता मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त है। प्रदेश में योगी सरकार को कोई नहीं हटा सकता और चुनाव के बाद बचे हुए अपराधियों पर भी कार्रवाई होगी।
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की ओर से आयोजित समारोह में संगीत सोम ने अपने उस पुराने बयान पर भी सफाई दी, जिसमें उन्होंने रालोद को डेढ़ जिले की पार्टी बताया था। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनाव के संदर्भ में की गई थी जिसे गलत तरीके से पेश किया गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष की ओर से शादी में पढ़े जाने वाले मंत्रों को गाली बताने संबंधी कथित बयान पर भी संगीत सोम ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे धार्मिक परंपराओं का अपमान बताते हुए सपा की आलोचना की। एमएलसी चुनाव में सपा की जीत के दावे पर अखिलेश यादव को घेरते हुए संगीत सोम ने कहा कि एक शहर में 50 से 55 लाख मतदाता होते हैं। ऐसे में तीन से पांच हजार वोट मिलना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी सपा को इतने ही वोट मिलेंगे जबकि बाकी वोट भाजपा के खाते में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा विधायक अतुल प्रधान पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक निधि से मिले 25 करोड़ रुपये में क्षेत्र में विकास कार्य कराने के बजाय साइकिल बांटने पर खर्च किए गए। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, प्रीतीश ठाकुर, मनोज प्रमुख, सतेंद्र भराला, मोहन किनौनी, भारत भूषण और आदेश कसाना सहित सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed