Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sandesh Rath Yatra:RLD will influence young voters in West UP, Sandesh Yatra starts from 21st Novem

UP: RLD ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, युवा वोटरों को साधेंगे चौधरी जयंत, 21 नवंबर से निकालेंगे संदेश यात्रा

Wed, 11 Oct 2023 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Oct 2023 01:54 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। भाजपा के दिग्गज नेता जहां पार्षदों को जीत का मंत्र बता रहे हैं, तो वहीं रालोद पश्चिमी यूपी के वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश में लगा है। इसके लिए खुद रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह 75 विधानसभाओं में जाकर संदेश यात्रा के माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे। इसके लिए तारीख तय हो गई है।

विज्ञापन
Sandesh Rath Yatra:RLD will influence young voters in West UP, Sandesh Yatra starts from 21st Novem
रालोद नेता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के वोटरों को साधने के लिए अनुसूचित बस्ती में संपर्क अभियान चलाया था, वहीं अब राष्ट्रीय लोकदल ने भी पश्चिम में वोटरों को साधने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पश्चिम यूपी में पहली बार चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकाली जाएगी। जो सहारनपुर से लेकर मुरादाबाद और अलीगढ़ समेत करीब 75 विधानसभा से निकलेगी। रथयात्रा के माध्यम से खासकर युवा वोटरों को जोड़ा जाएगा, उन्हें चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए 21 नवंबर की तारीख फाइनल की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

सहारनपुर से शुरू होकर दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी यात्रा
राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के रास्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद की ओर से 21 नवंबर से चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ सहारनपुर से होगा। वहां से होते हुए संदेश यात्रा शामली, बड़ौत, बागपत, लोनी, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ, बिजनोर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, आगरा, हाथरस, गौतमबुद्ध नगर आदि जगह होते हुए 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।

युवाओं को मजबूत बनाना यात्रा का मकसद
यात्रा के दौरान चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यह तैयारी की गई है। इसके लिए संगठन को भी मजबूत किया जा रहा है। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर मिनी ओलंपिक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश, देश से भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने 2024 की तैयारी को लेकर कहा कि पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है। 15 लोकसभा सीटों पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed