फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sanchari rog abhiyan from 1 march

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग अभियान

Thu, 18 Feb 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
sanchari rog abhiyan from 1 march
एक मार्च से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन

मेरठ। जिले में एक से 31 मार्च तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को विकास भवन में बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी के. बालाजी ने सभी संबंधित विभागों से 25 फरवरी तक माइक्रोप्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।

दस्तक अभियान में फ्रंट लाइन वर्कर्स, आशा, आंगनबाडी घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी। क्षय रोग, जन्म और मृत्यु पंजीकरण से छूटे लोगों के बारे में जानकारी करेंगी। जिलाधिकारी ने नगर निगम और नगर निकायों के अधिकारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था करने, एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग बच्चों को संचारी रोगों के संबंध में जागरूक करेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में छोटी माता, चेचक, हैजा, डेंगू ज्वर, सूजाक, हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी आदि आते हैं। इस दौरान मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed