फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   samprekshan grah me

संप्रेक्षण गृह में फिर बवाल, पुलिस पर पथराव

Thu, 26 May 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
samprekshan grah me
संप्रेक्षण गृह - फोटो : अमर उजाला
जिला जेल के बराबर में शिफ्टिंग के विरोध में सूरजकुंड स्थित संप्रेक्षण गृह में किशोरों ने बुधवार रात फिर बवाल कर दिया। रात करीब 12:30 बजे किशोरों ने पार्क की तरफ का जंगला उखाड़ते हुए दीवार तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव कर दिया। किशोरों के फरार होने की आशंका पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने संप्रेक्षण गृह की चौतरफा घेराबंदी कर ली। किशोरों ने छत पर सिलेंडर ले जाकर आग लगाने की धमकी दे दी।
विज्ञापन

बवाल की शुरूआत रात करीब 11 बजे हुई। किशोरों ने अचानक अपने कमरों से हल्ला मचाना शुरू  कर दिया। वे कमरों के दरवाजे पीटने लगे। स्टाफ कुछ समझ पाता, किशोर मुंह पर कपड़ा बांधकर लाठी डंडे लेकर संप्रेक्षण गृह की छत पर जा चढ़े। परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर नौचंदी पुलिस पहुंची तो किशोरों ने गालीगलौज शुरू कर दी। पुलिस से वापस जाने की बात कहकर फिर से पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मौके पर एएसपी कैंट सिद्धार्थ, सीओ कोतवाली, एसीएम ज्योति राय, डीपीओ पुष्पेंद्र सिंह भी पहुंच गए। इस बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि कई किशोर संप्रेक्षण गृह के पीछे पार्क की तरफ की दीवार तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। एक जंगला उखाड़ दिया है। यह देख पुलिस के पसीने छूट गए। किशोरों के दीवार तोड़कर भागने की आशंका देख करीब 12:30 बजे कई थानों की पुलिस और पीएसी ने घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर संप्रेक्षण गृह को जेल की तरफ शिफ्ट करने और बागपत के किशोरों को ट्रांसफर करने का विरोध कर रहे थे। एएसपी और एसीएम ने लाउडस्पीकर के जरिए किशोरों से बात करने की कोशिश की तो वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बावजूद छत पर सिलेंडर चढ़ गए और आग लगाने की धमकी देने लगे। एएसपी सिद्धार्थ और इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा ने बताया कि किशोरों से बात कर माहौल शांत करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed